10 तरह का कंटेंट जिस पर कभी ट्रैफिक नहीं मिल सकता

अगर आपकी साईट पर ट्रैफिक नहीं है तो वो किसी काम की नहीं, आप उससे कमाई भी नहीं कर सकते और ना ही उससे आपको कोई फायदा होगा। वेबसाइट पर ट्रैफिक ना होने का कारण उसका कंटेंट होता है क्योंकि वेबसाइट का ट्रैफिक उसके अच्छे और बुरे कंटेंट पर निर्भर करता है।

10 Tarah Ka Bad Content Jis Par Kabhi Traffic Nahi Mil Sakta

आपकी वेबसाइट पर बहुत अधिक कंटेंट है तो इसका मतलब यह नहीं है की आपकी साईट पर ट्रैफिक भी उतना ही अधिक होगा या आप उससे ज्यादा कमाई करोगे, क्योंकि जिस तरह एक शेर 10 कुत्तों से बेहतर होता है उसी तरह आपका एक अच्छा लेख 10 बुरी लेखों से बेहतर हैं।

इसलिए 100 आर्टिकल वाली साईट पर 1000 आर्टिकल वाली साईट से अधिक ट्रैफिक हो सकता हैं बस उस साईट पर बढ़िया और उपयोगी कंटेंट होना चाहिए।

अनावश्यक और बेकार का कंटेंट लिखने से कोई फायदा नहीं है, अगर आप उपयोगी सामग्री लिखोगे तो आप कम समय में साईट को सफल बना सकते हैं।

इस पोस्ट में मैं 10 तरह के कंटेंट के बारे में बता रहा हु जिस पर कभी ट्रैफिक नहीं मिल सकता, आप अपनी साईट पर ऐसी सामग्री कभी ना लिखें।

10 तरह का कंटेंट जो आपको नहीं लिखना चाहिए

अनुपयोगी कंटेंट लिखने से आपको कोई फायदा नहीं है ऐसा कंटेंट लिख कर समय खराब करने से अच्छा है उपयोगी सामग्री लिखो।

1. उबाऊ कंटेंट

ऐसा कंटेंट जो पाठक को बोर करता है, जब भी आप सामग्री लिखो तो उपयोगी सामग्री लिखो। मैं आपको पुरस्कार विजेता सामग्री लिखने के लिए नहीं कह रहा हु बस ऐसा कंटेंट लिखो जिसे आपके पाठक पसंद करें।

आप अपने पाठकों से क्या कह रहे हो इससे ज्यादा जरुरी है आपके पाठक क्या सुनना चाहते है साथ ही ये बात हमेशा ध्यान रखो “क्या आपके सभी पाठक आपकी साईट को पसंद करते हैं

2. अपमानजनक सामग्री

कभी ऐसी सामग्री मत लिखो जिसमे किसी का अपमान किया गया हो, आज कल लोग सोशल मीडिया पर गलत भाषा में पोस्ट कर रहे है यहां तक की बुरे शब्दों का उपयोग भी करते हैं।

आप UC न्यूज़ में ऐसी पोस्ट देख सकते है पर ऐसे लोग कुछ समय तक ही टॉप में रह सकते है कुछ समय बाद उन्हें कोई नहीं पूछेगा इसलिए आप ऐसी गलती ना करें तो बेहतर हैं।

3. गलत सामग्री

अगर आप अपनी साईट पर गलत सामग्री शेयर करते है तो आपकी साईट कभी सफल नहीं बन सकती है साथ ही धीरे धीरे आपके पाठक आपको नजरअंदाज करते जायेंगें।

सच्चे बनो और सही जानकारी शेयर करो, सच टॉपिक पर कंटेंट लिखो और फेक सामग्री लिखने से बचो। यह आपको कुछ समय के लिए ऊपर ले जा सकती है पर सच्चाई आपको हमेशा के लिए महान बना देगी।

4. सामग्री आपके बारे में है

ऐसी सामग्री जो सिर्फ आपके बारे में लिखी हो, बहुत से लोग हर जगह अपने बारे में सुनने की आदत रखते है हर विषय में वो खुद के बारे में जरुर बात करते है ऐसी सामग्री आपके पाठकों को ऊबा सकती है।

आप अपनी साईट पर अपने बारे में लिखो पर तब जब आपके पाठक आपके बारे में जानना चाहते है बिना कारण अपने बारे में लिखना बेकार है ऐसा करने पर आपको कोई पसंद नहीं करेगा।

5. जो कंटेंट उपयोगी नहीं है

ऐसा कंटेंट जो बेकार और उपयोगी ना हो, आप जो कुछ लिख रहे है उसके बारे में एक बार सोचें की वो आपके पाठकों के लिए उपयोगी है या नहीं है।

अनुपयोगी कंटेंट लिखने से अच्छा है मत लिखो, इससे अच्छा है आप अपनी साईट पर कई दिन में कंटेंट शेयर करो पर उपयोगी और जरुरी सामग्री लिखो।

6. रोबोट/सर्च इंजन के लिए लिखी गई सामग्री

ऐसी सामग्री जो सिर्फ खोज इंजन के लिए लिखी गई हो, कुछ समय पहले कुछ विशेषज्ञ सिर्फ रोबोट के लिए लिखते थे उन्हें पाठकों से कोई मतलब नहीं था और वो सफल भी हो जाते थे।

लेकिन अब वो समय गया, अब सभी खोज इंजन स्मार्ट हो गए है और आसानी से आपके लक्ष्य को जान लेते है उन्हें अपने लिए नहीं बल्कि पाठकों के लिए लिखने वाला चाहिए।

बहुत से लोग अभी भी खोज इंजन से ट्रैफिक पाना चाहते है पर इसका भविष्य बेहतर नहीं है गूगल साफ कर चूका है की वो उसी कंटेंट को अछि रैंक देगा जो यूजर फ्रेंडली होगा।

7. बिक्री करने के लिए लिखा गया कंटेंट

ऐसी सामग्री जो किसी उत्पाद की बिक्री के लिए लिखा गया हो, सभी अपनी साईट से कमाई करना चाहते है इसके लिए वो एफिलिएट मार्केटिंग और सशुल्क कंटेंट आदि का उपयोग करते हैं आप उत्पाद को बढ़ावा देखर पैसा कमा सकते है ये गलत नहीं हैं।

पर खराब उत्पाद के बारे में गलत जानकारी देना आपकी साईट को फ़ैल कर सकता है मात्र कमाई के लिए लिखने वाली साईट को शायद ही कोई पसंद करेगा इसलिए पूर्ण पमाण के साथ ही किसी उत्पाद को प्रमोट करें वरना नहीं।

8. बहुत लंबी सामग्री

ऐसी सामग्री जिसमे बहुत ज्यादा शब्दों का उपयोग किया गया हो, आप हमेशा किसी मामले को कम शब्दों और शोर्ट में समझाने और लिखने की कोशिश करें इससे पाठकों को पढ़ने में आसानी होगी।

एक अध्ययन में पता चला है की सिर्फ 20 से 30 प्रतिशत पाठक ही पाठ सामग्री पढ़ना पसंद करते है, अधिकतर पाठक सामग्री के शीर्षक, हाईलाइन और हाईलाइट शब्दों को ही देखते और पढ़ते हैं।

9. बहुत अधिक या बहुत कम सामग्री है

ऐसा कंटेंट जिसमे बहुत अधिक या बहुत कम लिखा गया हो, 8 बिंदु में मैंने कहा की सिर्फ 30% पाठक ही टेक्स्ट सामग्री पढ़ते है इसका मतलब यह नहीं की आप बिलकुल कम टेक्स्ट कंटेंट लिखो।

इस मामले को गंभीर मत लो की आप लंबी सामग्री को भी शोर्ट में लिख दो, जहा शोर्ट सामग्री की जरुरत हो वहां शोर्ट और जहा लंबे कंटेंट की जरुरत हो वहा लंबा कंटेंट लिखो पर कभी आधी अधूरी जानकारी शेयर ना करें।

10. कॉपी पेस्ट सामग्री

ऐसी कंटेंट जो किसी अन्य साईट से सीधे कॉपी पेस्ट किया गया हो, आप कॉपी पेस्ट और खराब सामग्री से साईट को कभी सफल नहीं बना सकते अगर आप ऐसा कर रहे है तो अपना समय खराब कर रहे हैं।

कुछ लोगों को लगता है की वो थोडा बदलाव करके सफल हो सकते, लेकिन ऐसा नहीं हो सकता। खोज इंजन और पाठक दोनों ही ऐसे कंटेंट को नजरअंदाज कर देंगे।

निष्कर्ष

कभी कभी उपयोगी कंटेंट लिखना मुश्किल हो जाता है पर अनुपयोगी सामग्री लिखने से अच्छा है मत लिखो, जब भी आप कंटेंट लिखो तो ये सोचकर लिखो की ये आपके पाठकों के लिए उपयोगी हैं।

जब आप जान जाओगे की आपके पाठकों के लिए क्या जरुरी है तो समझो अगले कुछ समय में आपकी साईट सफल बन जाएगी बस सही रस्ते पर चलते रहें।

और अगर आप सही रास्ते को छोड़कर सीधे सफल होना चाहते है तो आप अपने पाठकों का समर्थन भी गवा दोगे इसलिए अपने पाठकों से जुड़ें रहे और उनके लिए उपयोगी कंटेंट लिखें।

अगर आपको इस पोस्ट की जानकारी उपयोगी लगे तो इसे अपने दोस्तों के साथ सोशल मीडिया पर शेयर जरुर करें।

Reader Interactions

Comments (51)

  1. Hostgator ya bluehost dono me se kis company ka Affiliate program jada accha hain ? pls reply

    • Hostgator.

  2. sir bhut achha airticle likha hai aap ne mera ek swal h kya yoast free plugin se sitemap nhi banna sakte sitemap ke liye premium yoast seo plugin leni pde gi agr free se bna sakte hai to kaise bnaye

  3. Sir main companies ke baaare mein likhta honn.,apni language mein but….kabhi kabhi mujhe jaruri information ke liye company ke site ka use karna padta hai…kya ye sahi rahega future ke liye

    • Direct copy pasting mat karo or jarurat padne par companies ki site ka link add kiya karo.

  4. Bohot hi badiya. Jo log blogging me fail hote hai vo sirf apne liye hi lilhte hai. Aur jo log blogging me successful hai vo dusro ke liye likhte hai.

  5. bhai hostgator se hosting purchase ke liye hostgator.com best h ya fir hostgator.in….? aur is se farq kya padhta hai

    • Indian traffic hai to .in or USA traffic hai to .com best hai.

  6. Nice article Bro…
    agar content Readers ko pasand ayega to post automatically High Rank kregi.

  7. bahot hi badhiya artical likha hai apne . kya ap bata sakte hai blogger ko wordpress par shift kiase kare

  8. Ek dum perfect point raally grate post….

  9. Bilkul sahi bat bataya aapne

  10. Guruji baat to apne ek number ki kahi hai, kya aap mere blog ko check kr sakte hai ki isme content likhne ka trika kaisa hai ?

    • Mere ek aur sawal bhi hai, kya ek badhiya wordpress blog banane keliye primium theme hona jaruri hai ? Mera matlab kya hum free theme install karke ek bada blog nahi bana sakte ?

      Mere blog ki theme kaisi hai ? Kya mujhe ise change karna chahiye ?

      • Agar aap ek designer hai or aapko programming language ki basic knowledge bhi hai to bana sakte ho.

    • Aap 9 number wali galti kar rahe ho. Less content mat likho.

  11. helpful artical. Sbi point useful hain hum inhe bilkul ignore nhi kar skte.

  12. Thank you sir! Kamaal ki jankari dete hai. New blogger ke liye bahut hi helpful hai.

  13. success hone ke liye, sirf Content writing par hi focus karna chahiye. Yahatak ki agar hum article me longtail query istemaal nahi karte. To bhi hame achhi rank milati hai But content user ke liye lickhna hoga.

  14. Bahut hi badhiya jaankari, Yadi hume blogging me success hona he to in bad content se humesha dur rehna chahiye

  15. 10 के 10 पॉइंट एक दम परफैक्ट हैं , Nice Sharing

  16. Sir, I have 2 questions
    1. Blogger blog ko wp pe move karne ke baad console me uske sitemap ko delete kar yoast sitemap add Karna hai ya bina delete kiye ?
    2. Cloudfare se free SSL Maine blog par activate kiya hai plugins v install hai but green padlock show nhi ho raha ..
    Please check – link given

    • Delete karke karna hai.
      Mixed content issue hai sabhi URL me http ki jagah https set karo.

  17. Bilkul sahi bataya hai bhai aapne.

  18. Sir ji aapne post me bhaut real baat btayi hai.
    aapka 10 point ek Dum real fact hai.
    Aapka post likhne ka trika and express karne ka trika bhut acha hai.

    Ek question hai sir ji main post ke threw apna personal experience share kar sakta Hu Kya. Jis se mujhe benefit Mila Ho. And jis se logo ke help Ho sake

    • Yes kar sakte ho but pahle ye soch lo ki kya unse aapke readers ko bhi fayda hoga.

  19. Bilkul sahi kaha sir … Hamesha Apna Reader Kya chahte Hai ,,unke hisab se post likhna chahiye ,,

  20. Super..Post…

    Really great post