गूगल सेफ्टी सेंटर क्या है और ऑनलाइन सुरक्षित रहने में मदद कैसे करता है?

गूगल अच्छी तरह से जानता है कि जब लोग उसकी सेवाओं का उपयोग करते हैं तो वह अपनी जानकारी के साथ गूगल पर भरोसा भी करते हैं और उसकी रक्षा करना गूगल का काम है। इसीलिए गूगल ने शुरू से ही लोगों के जीवन को आसान करने के लिए बहुत सी उपयोगी टेक्नोलॉजी प्रोडक्ट ओर सर्विस का निर्माण किया है। अब गूगल ने एक नए विस्तारित गूगल सुरक्षा सेंटर की शुरुआत की है, इसका मकसद है लोगों की ऑनलाइन सुरक्षित रहने में मदद करना। इस पोस्ट में मैं आपको इसके बारे में डिटेल से बता रहा हूं।

Google Safety Center

हर किसी के लिए टेक्नोलॉजी बनाने का मतलब है हर उस व्यक्ति की सुरक्षा करना जो उसका उपयोग करता है। गूगल इसमें नंबर वन है और इसीलिए पूरी दुनिया में गूगल पर सबसे ज्यादा लोग भरोसा करते हैं।

गूगल ने लोगों की ऑनलाइन सुरक्षा को लेकर गूगल सेफ्टी सेंटर वेबसाइट स्टार्ट की है जिससे वह लोगों की online secure रहने में मदद करेगा और उन्हें अपने आपको इंटरनेट पर सुरक्षित रखने की जानकारी मुहैया कराएगा।

Google Safety Center क्या है?

गूगल सुरक्षा केंद्र, गूगल की एक वेबसाइट है जो आपको, आपके परिवार और आपके दोस्तों को इंटरनेट पर ऑनलाइन सुरक्षित रखने में मदद करता है। यह वेबसाइट आपको उपयोगी security ideas and tips देने के लिए डिजाइन की गई है जो याद रखने में आसान है और safe रहने में मदद करती है।

गूगल का safety center बनाने की वजह यही ही है कि वह अपने सभी उपयोगकर्ताओं के लिए डाटा सुरक्षा गोपनीयता नियंत्रण और ऑनलाइन सुरक्षा जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर लोगों को शिक्षित और सशक्त बनाने के लिए समर्पित इस साईट में और भी अधिक जानकारी देना चाहता है।

गूगल सेफ्टी सेंटर ऑनलाइन सुरक्षित रहने में कैसे मदद करता है?

सुरक्षा करना सिर्फ एक ऐसा तरीका है जिससे लोगों को सूचित करते हैं कि निजी जानकारी को सुरक्षित रखने के लिए क्या करें, यह कई आसान से उपयोग गोपनीयता नियंत्रण से जोड़ता है ताकि लोग इन सेटिंग्स को जान सके, जो उनके लिए सही है।

गूगल आपको गूगल पर ही नहीं बल्कि जब भी आप ऑनलाइन (चाहे कहीं पर भी) है जब आप को सुरक्षित रखने की परवाह करता है, यह मददगार सुरक्षा युक्तियां पेश करता है और बच्चों को डिजिटल सुरक्षा और नागरिकता सिखाने के लिए उपयोगी संसाधन और उपकरण प्रदान करता है।

google safety center आपको ऑनलाइन सुरक्षित रहने के लिए बढ़िया से बढ़िया और industry-leading security जानकारी देगा और आपको online protect करेगा।

ये आपको बताएगा कि आपके, आपकी फैमिली और आपके बच्चों के लिए क्या चीज सुरक्षित है और क्या चीज सुरक्षित नहीं है। आप गूगल के सुरक्षा केंद्र की साइट पर जाने के लिए अपने ब्राउज़र में यह लिंक https://safety.google/ ओपन कर सकते हैं।

अगर यह साइट आपकी भाषा में उपलब्ध नहीं है तो चिंता करने की जरूरत नहीं है, आने वाले कुछ दिनों में यह साइट 65 से अधिक भाषाओं में उपलब्ध होगी।

लोगों को उनकी गोपनीयता और सुरक्षा का प्रबंधन करने में मदद करने में गूगल हमेशा आगे रहता है, इसके लिए उसने कई उपकरण बनाए हैं और हमेशा उन पर सुधार किया है ताकि लोगों की ऑनलाइन सिक्योरिटी बरकरार रहे।

मेरे हिसाब से गूगल ने यह साइट बनाकर बहुत अच्छा किया है अब लोगों को ऑनलाइन सिक्योर रहने के लिए इंटरनेट पर जानकारी ढूंढने की जरूरत नहीं पड़ेगी, वे इस साइट पर गूगल की ऑफिशियल सुरक्षा जानकारी पढ़ सकते हैं।

आपका गूगल अकाउंट भी आपको अपने डेटा और गोपनीयता की सुरक्षा के लिए सभी सुरक्षा फीचर्स तक पहुंचने के ऑप्शन प्रदान करता है। लेकिन जो लोग नए हैं और पहली बार इंटरनेट पर आए हैं उन्हें पता नहीं होता है कि अपने आप को इंटरनेट पर सुरक्षित कैसे रखना है।

यह भी पढ़ें,

ऐसे लोगों के लिए गूगल ने इस साइट का निर्माण किया है जिस पर उन्हें ऑनलाइन सुरक्षित रहने की जानकारी (उनकी भाषा में) मिल जाएगी।

अगर आपको हमारा यह आर्टिकल अच्छा लगे तो इसे दोस्तों के साथ भी शेयर करें ताकि वह भी इसके बारे में जान सके।

Reader Interactions

Comments (2)

  1. Bahut achhi apne jankari di apka sabhi post bahut hi unique hota hai

  2. Online world me privacy first priority hai So this is a good step