दुनिया के 10 सबसे शक्तिशाली पासपोर्ट – Worlds Most Powerful Passports in 2025

पासपोर्ट रैंकिंग जारी करने वाले संगठन हेनले एंड पार्टनर्स ने 2025 के लिए हेनले पासपोर्ट इंडेक्स जारी किया है। सबसे ज्यादा पावरफूल पासपोर्ट वाले देशों के नागरिक बिना वीजा के 193 देशों की यात्रा कर सकते हैं। आज के इस आर्टिकल में हम आपको दुनिया के टॉप 10 सबसे ज्यादा शक्तिशाली पासपोर्ट और भारत का पासपोर्ट कौनसी रैंक पर आता है के बारे में बताएंगे। तो चलिए जानते है World’s Most Powerful Passports of 2025 के बारे में। यहाँ जानें, दुनिया के सबसे पावरफूल पासपोर्ट कौन-कौनसे हैं?

Worlds Most Powerful Passports

जिस देश के पासपोर्ट कि रैंक जितनी ज्यादा होती है, उस देश के नागरिक उतने ही ज्यादा देशों मे बिना वीजा के आ-जा सकते हैं, इसीलिए अपने देश के पासपोर्ट की अच्छी रैंक होना जरूरी हैं।

दुर्भाग्य से भारत कि रैंक पहले से पायदान नीचे जा चुकी है, लेकिन passport ranking जानने से पहले हमें कुछ जरूरी बात पता होनी चाहिए, जैसे कि पासपोर्ट रैंकिंग कैसे तय होती हैं?

पहले जानिए: कैसे तय होती है पासपोर्ट रैंकिंग?

यह रैंकिंग साल में दो बार जारी की जाती है। इंडेक्स पहली बार जनवरी में और दूसरी बार जुलाई में जारी किए गए हैं। हेनले पासपोर्ट वीज़ा इंडेक्स (Henley Passport Index) की वेबसाइट के अनुसार – रीयलटाइम डेटा पूरे साल अपडेट किया जाता है।

वीजा नीति में बदलाव को भी ध्यान में रखा जाता है। डेटा इंटरनेशनल ट्रांसपोर्ट एसोसिएशन (IATA) से लिया गया है। रैंकिंग इस आधार पर तय की जाती है कि किसी देश का पासपोर्ट धारक कितने अन्य देशों में बिना पूर्व वीजा प्राप्त किए यात्रा कर सकता है। इसके लिए उसे पहले से वीजा लेने की जरूरत नहीं होगी।

दुनिया के 10 सबसे शक्तिशाली पासपोर्ट वाले देश – World’s Most Powerful Passports Countries in 2025

199 देशों में एक बार फिर जापान का पासपोर्ट टॉप पर हैं। इस देश के नागरिक वीजा के बिना ही 193 देशों में ट्रैवल कर सकते हैं। Top 10 most powerful passports list निम्न हैं।

देशरैंककितने देशों मे वीजा की जरूरत नहीं
जापान01193
सिंगापुर, साउथ कोरिया02192
जर्मनी, स्पेन03190
फिनलैंड, इटली, लक्जमबर्ग04189
ऑस्ट्रिया, डेनमार्क, नीदरलैंड, स्वीडन05188
फ्रांस, आयरलैंड, पुर्तगाल, UK06187
बेल्जियम, न्यूजीलैंड, नॉर्वे, स्विट्जरलैंड, US07186
ऑस्ट्रेलिया, कनाडा, ग्रीस, चेक रिपब्लिक, माल्टा08185
हंगरी09183
लिथुआनिया, पोलैंड, स्लोवाकिया10182

यूएस-यूके जैसे देश इस जगह पर

पांचवें नंबर पर आयरलैंड और पुर्तगाल हैं जो बिना पूर्व वीजा के 187 देशों की यात्रा कर सकते हैं। बेल्जियम, न्यूजीलैंड, नॉर्वे, स्विटजरलैंड, यूके और यूएस कुछ ऐसे छह देश हैं जो सूची में छठे स्थान पर हैं।

इन देशों के नागरिक बिना किसी पूर्व वीजा के 186 देशों की यात्रा कर सकते हैं। ऑस्ट्रेलिया और कनाडा सहित चेक गणराज्य, ग्रीस और माल्टा एक स्थान ऊपर सातवें स्थान पर पहुंच गए। इन पांच देशों के लोग बिना पूर्व वीजा के 185 देशों की यात्रा कर सकते हैं।

भारत के पासपोर्ट की रैंक कितनी है?

भारत रैंकिंग में 4 पायदान नीचे 87वें स्थान पर आ गया है। इस साल की शुरुआत में जारी सूचकांक में भारत 83वें स्थान पर था। भारतीय नागरिक 60 देशों में बिना वीजा के यात्रा कर सकते हैं। वहीं, पाकिस्तान के पासपोर्ट की रैंकिंग उत्तर कोरिया, सोमालिया और युद्धग्रस्त यमन से भी खराब है।

भारत, चीन और पाकिस्तान की रैंकिंग मे कितना अंतर हैं?

देशरैंककितने देशों मे वीजा की जरूरत नहीं
चीन, बोलिविया6980
भारत, ताजिकिस्तान, मारिटानिया8760
पाकिस्तान10932

रैंकिंग में उत्तर कोरिया का पासपोर्ट 105, सोमालिया 107 और यमन 108वें स्थान पर है। वहीं, पाकिस्तानी पासपोर्ट की रैंकिंग 109वीं है। पाकिस्तानी नागरिक केवल 32 देशों में वीजा मुक्त यात्रा कर सकते हैं। पाकिस्तान के बाद अंतिम स्थान पर सिर्फ 3 देश बचे हैं। 110वें नंबर पर सीरिया, 111वें नंबर पर इराक और 112वें नंबर पर अफगानिस्तान है।

इन देशों का पासपोर्ट है सबसे कमजोर

देश रैंककितने देशों मे वीजा की जरूरत नहीं
उत्तर कोरिया10540
नेपाल, फिलिस्तीन10638
सोमालिया10735
यमन10834
पाकिस्तान10932
सीरिया11030
इराक11129
अफगानिस्तान11227

इस सूची में जापान और सिंगापुर दोनों फिर से सूची में शीर्ष पर हैं। इन देशों के पासपोर्ट धारक बिना वीजा के 192 देशों की यात्रा कर सकते हैं। इसके बाद जर्मनी और दक्षिण कोरिया के पासपोर्ट एक बार फिर दूसरे स्थान पर काबिज हैं।

इन देशों के पासपोर्ट धारक बिना पूर्व वीजा के 190 देशों की यात्रा कर सकते हैं। जबकि फिनलैंड, इटली, लक्जमबर्ग और स्पेन संयुक्त रूप से सूची में तीसरे स्थान पर हैं। इन देशों के नागरिक बिना वीजा के 189 देशों की यात्रा कर सकते हैं।

बिना पूर्व वीजा के 188 देशों में प्रवेश के साथ, फ्रांस और नीदरलैंड एक स्थान ऊपर चढ़कर ऑस्ट्रिया और डेनमार्क में चौथे नंबर पर शामिल हो गए।

उम्मीद है आपको ये जानकारी पसंद आई होगी, अगर हा तो इसे अपने दोस्तों के साथ सोशल मीडिया पर शेयर जरूर करें। धन्यवाद!